लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के अकाउंटेंट चंद्र किशोर पाटकर के निधन पर स्कूल परिवार स्तब्ध

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के अकाउंटेंट चंद्र किशोर पाटकर के निधन पर पूरा स्कूल परिवार सहित ग्राम में निवासरत लोग स्तब्ध हैं। चंद्र किशोर पाटकर का निधन जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में हो गया। लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 वर्षों से लगातार पदस्थ थे पाटकर सर बच्चों के बीच अपने कुशल व्यवहार के कारण काफी जाने जाते थे ।अचानक हुए इस हादसे को लेकर आज लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक पवन अग्रवाल ने स्कूल परिसर में 2 मिनट का मौन धारण कर इस दुख की घड़ी में मृत आत्मा को शांति मिले एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्राचार्य भी आर रात्रे ने कहा कि पाटकर सर काफी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिक्षक थे जो अपने व्यवहार के कारण बच्चे एवं स्टाफ के बीच काफी चर्चित थे।उनके मिलन सार व्यवहार को भुलाया नहीं जा सकता। आज विद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यालय का अवकाश घोषित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button