भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी। सांसद गोमती साय अंकित बसंल भाजपा का कार्यकर्ता है, सांसद प्रतिनिधि नही। गुंडागर्दी किसने की, अस्पताल में कौन भर्ती है इसे सब देख रहे है। सांसद गोमती साय

पत्थलगांव। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद आज एक जारी वीडियो में एक महिला सांसद गोमती साय से बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण की दुहाई देकर न्याय की मांग की है। जिसके परिपेक्ष्य में हमने सांसद गोमती साय से मोबाइल से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि भाजपा हमेशा ही महिला के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी। महिलाओं को न्याय दिलाने में भाजपा के नेता हमेशा तत्पर रहते है। रही बात अंकित बंसल के सांसद प्रतिनिधि होने की तो वह छः माह पहले ही सांसद प्रतिनिधि पद से हट गया है। वह भाजपा का कार्यकर्ता है। और जो बात गुंडागर्दी, मारपीट एवं डराने धमकाने की कही जा रही है। तो आप लोग जान ही रहे है कि अस्पताल में कौन भर्ती है ? मारपीट किसने की है ? चोट किसको आई है ? अधिकारियों को मौके पर किसने बुलाया ? सीसीटीवी के फुटेज जो आया है, क्या वह गलत है।
श्रीमती साय ने कहा कि दोषी कौन है यह पुलिस के जांच का विषय है। अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा अवश्य ही मिलेगी। पर किसी के झूठे आरोपों से निरपराध को दोषी नही माना जा सकता। महिला का जो वीडियो जारी हुआ है उसे देख कर ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश रची जा रही है। जो उचित नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button