पत्थलगांव ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बाइक में निकाली “तिरंगा रैली” ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने लोगों से कर रहे अपील

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । आजादी 75वें वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन पूरे देशभर के कोने कोने में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाक 13 अगस्त 2022 को ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हर घर तिरंगा लगाए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में पूर्व छात्र सैनिक, एनसीसी के छात्र, एवं शिक्षक उपस्थित रहे। जहां झक्कड़पुर के प्राथमिक शाला में कैडेट्स ने स्कूली छात्र–छात्राओं को तिरंगा वितरण किया। एनसीसी कैडेट्स ने पाकरगांव , झक्कड़पुर , पंगुसुवा, पालीडीह , कटंगजोर , डांगूडीह ग्रामीण क्षेत्रों में कतारबद्ध होकर बाइक में तिरंगा लगाकर देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के जयघोष लगाते हुए भ्रमण किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप अंब्रेला, एनसीसी अधिकारी कैप्टन एस.के. टोप्पो, प्रोफेसर टी.आर.पाटले, प्रोफेसर शशि मारकंडे, प्रोफेसर एस.के.साहू, पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर नवल शर्मा व वीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button