सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले कल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर होगा भव्य आयोजन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव – कल 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पत्थलगांव के ब्लॉक इकाई द्वारा शासकीय हाई स्कूल मैदान में आदिवासी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में सर्व आदिवासी समाज के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व आम जनमानस शामिल होंगे सम्मेलन के पश्चात सभी आदिवासी भाई बहन नगर के प्रमुख तीनों मार्गों पर भ्रमण कर आदिवासी एकता का परिचय देंगे हाई स्कूल मैदान में आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों द्वारा अपना अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। सर्वआदिवासी समाज के आनंद नाग ,नेहरू लकड़ा,पुरन सिंग पालीडीह, मेरी तिर्की ,धनमति प्रधान,जोसेफ कुजुर,डी आर राठिया,देवनीस मिंज, सुरेन्द्र तिकी ,नारायण सिदार जी तोड मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button