कुनकुरी थानेदार भास्कर शर्मा ने निगरानी शुदा बदमाश को महुआ शराब के साथ पकड़ा

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/कुनकुरी।
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2022 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सलियाटोली चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास भारी मात्रा में शराब रखकर उसे बिक्री करने हेतु जा रहा है, इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कुनकुरी से पुलिस टीम रवाना किया गया एवं गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही किया गया जो नाम पूछने पर अपना *नाम संदीप यादव 24 वर्ष निवासी कंडोरा थाना कुनकुरी* का रहने वाला बताया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो 5-5 लीटर वाली जरकीन में 8 लीटर हाथ भट्टी से बना हुआ महुआ शराब मिलने पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने पर उसे दिनांक 21.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी संदीप यादव निगरानी बदमाश है एवं पूर्व में कई बार चोरी, लूट के केश के जेल जा चुका है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. सविता दास, आर. अमित एक्का, अजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button