झूठी रिपोर्ट करने जिला पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र,, फिर से जांच करने की मांग,, पत्थलगांव थाने के कुनकुरी का मामला



✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव — बीते दिनों इला गांव में हुए बलात्कार के मामले में आरोपी के पिता ने जशपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुनः मामले की जांच कराने की मांग की है ।
कुनकुरी ग्राम पंचायत के ज्ञानेश्वर सिदार के पिता सोहन साय सिदार ने इस मामले में पत्र के माध्यम से जशपुर जिला पुलिस अधीक्षक को बताया है कि दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को उसके लड़के ज्ञानेश्वर सिदार को शादी समारोह के पास चेतन,सुरेंद्र एवं शिव एक्का के द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था जिसके सिर पर गंभीर चोटें भी आई थी जिससे पत्थलगांव थाना में अपराध दर्ज होने से इन पर 307 की कार्रवाई की गई थी जो वर्तमान में हाईकोर्ट से जमानत पर हैं पूरी घटना के बाद इनके द्वारा मामला में राजीनामा करने का दबाव भी बनाया जा रहा था लेकिन इसमें राजीनामा नही किया गया लेकिन एकाएक दिनांक 7 जुलाई 2022 को चेतन एवं शिवप्रसाद द्वारा मेरे लड़के ज्ञानेश्वर सिदार के विरुद्ध 376 का रिपोर्ट कर दिया गया और रात को 11 बजे उसे पुलिस वाले ले गए जो वर्तमान में जेल में है जिसमें जबरन पुराने रंजिश के कारण उसे फंसाया गया है जबकि मेरा लड़का उस दौरान घर में था जिसका सीसी टीवी वीडियो भी है । सोनसाय सिदार ने बताया कि जहां घटना हुआ बताया गया है उस जगह पर मेरा पुत्र गया ही नही था पूरा प्रकरण फर्जी है जो फंसाने के लिए लिखवाया गया है जिसके बाद इस पत्र के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से उन्होंने पुनः जांच कार्रवाई करने की मांग की है ।