नाबालिक से 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप मामले को दबाने के लिए प्रयास में पुलिस तक पहुंची बात पुलिस ने किया चारों आरोपियों को गिरफ्तार एक ही दिन में तीन रेप के मामले ने जिले को किया शर्मशार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर। जिले में अनाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।एक ही दिन में अनाचार व सामूहिक दुष्कर्म के 3 मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। कुनकुरी व तपकरा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्यवाही हो ही रही थी कि कांसाबेल थाने में भी नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आ गया।कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुए इस गैंग रेप में मामले को दबाने के लिए लाखों के सौदेबाजी की खबर सामने आ रही है जिसका इकरारनामा सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।चारों आरोपियों के विरुद्ध कांसाबेल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में सूक्ष्म जाँच के लिए एडिशनल एसपी के कांसाबेल रवाना होने की खबर है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 09 जुलाई की घटना है जब नाबालिग पीड़िता को चार लोग रामजीत डोम ,पारस डोम ,संजय कोरवा व नरेश डोम मिलकर जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो चारों ने मिलकर मामले में सौदेबाजी शुरु कर दी और पीड़िता के पिता से 1 लाख रुपए में सौदेबाजी कर मामले को ऊपर नहीं ले जाने का इकरारनामा लिखवा लिया।

यह इकरारनामा सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है जिसमें चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को स्वीकार करते हुए मामले में 1 लाख की सौदेबाजी को स्वीकार करते हुए 10 हजार रूपए एडवांस देकर मामले को दबाने की बात स्वीकारी है। इतना ही नहीं शेष राशि 90000 हजार रूपए 13 जुलाई को देने की बात कही गई है।

बहरहाल नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही कर रही है।थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि चार आरोपी रामजीत डोम ,पारस डोम ,संजय कोरवा व नरेश डोम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363,376 डी व 4 ,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर इकरारनामे की जानकारी एडिशनल एसपी को होने के बाद वे कांसाबेल थाने की ओर निकल गई हैं। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर व् गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है जिसमें जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button