पत्थलगांव पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा अंग्रेजी शराब आरोपी के कब्जे से 60 पॉव अंग्रेजी एवं 15 बॉटल बीयर शराब जप्त,*

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
मामला इस प्रकार है कि पत्थलगांव थाने में मुखबीर से सूचना मिला कि मदन राम चौहान ग्राम लुड़ेग स्थित अपने किराये के मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बिक्री हेतु रखा है, इस सूचना पर तत्काल थाना पत्थलगांव से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 60 पॉव अंग्रेजी एवं 15 बॉटल बीयर शराब कीमती 10350 रू. मिलने पर जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से *आरोपी मदन राम चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बागबहार, हा.मु. ग्राम लुड़ेग थाना पत्थलगांव* को दिनांक 06.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, शराब की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनजी, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, म.प्र.आर. रीना यादव, आर. पवन पैंकरा, आर. सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button