*स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज नें किया नमन*

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव/कुनकुरी
संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और अध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button