भाजपा के शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल

मुकेश अग्रवाल

कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के तत्वावधान में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंगल भवन कुनकुरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सालिक साय ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों द्वारा वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का कार्य किया जाता है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकगण भी शामिल हुए। अतिथियों ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button