खेल जगत में रमेश गोयल (पप्पल) का बढ़ा कद, जशपुर जिला टेबल टेनिस संघ की कमान मिली अध्यक्ष बनते ही बधाइयों का लगा तांता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल और भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित नगरवासियों ने दी शुभकामनाएं

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। जशपुर जिले के खेल जगत से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रमेश गोयल (पप्पल) को जशपुर जिला टेबल टेनिस संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर से खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। नगर में उनके समर्थकों और परिचितों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रमेश गोयल (पप्पल) को नई जिम्मेदारी मिलने पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित नगर के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला टेबल टेनिस संघ को नई दिशा मिलेगी और जिले में टेबल टेनिस के खेल को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच!

जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में जिला टेबल टेनिस संघ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में रमेश गोयल (पप्पल) के अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और टेबल टेनिस को जिले में नई पहचान दिलाने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिले में टेबल टेनिस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

जशपुर के खेल जगत में रमेश गोयल (पप्पल) का दबदबा, जिला टेबल टेनिस संघ की मिली

कमान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button