फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक गोमती साय



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। फरीदाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम “वह बदलाव लाने वाली है” में देश के विभिन्न प्रांतों से आईं महिला विधायकों के साथ पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने सहभागिता की।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में महिला नेतृत्व, सशक्तिकरण, जनप्रतिनिधित्व एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से आईं सशक्त एवं कर्मठ महिला जनप्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा करने और उनके विचारों एवं कार्यों से सीखने का अवसर मिला। महिला नेतृत्व को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
विधायक गोमती साय ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव की मजबूत वाहक बन रही हैं। ऐसे आयोजन महिला जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और नए संकल्प के साथ जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
देशभर की महिला जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता का यह अवसर प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं अविस्मरणीय रहा।