नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, 05 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 अपचारी बालक अभिरक्षा में; 1065 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा ₹3,500 नगद जप्त*



मुकेश अग्रवाल
दिनांक 15.08.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल अपने अन्य साथियों के साथ अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उतई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा एवं एक अपचारी बालक के कब्जे से नशीली टेबलेट बरामद हुई। नशीली टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त टेबलेट मरोदा निवासी इब्राहिम अली खान, घनश्याम गुप्ता, देवेन्द्र निर्मलकर एवं जीतू नायक से खरीदकर बिक्री के लिए लाना बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा संबंधित आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 71 पत्तों में 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम तथा ₹3,500 नगद जप्त किया गया। जप्त टेबलेट का ड्रग इंस्पेक्टर से परीक्षण कराया गया, जिसमें उक्त टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवा होना लेख किया गया। प्रकरण में NDPS Act की धारा 22 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अल्प्राजोलम NDPS Act के अंतर्गत मनोप्रभावी पदार्थ है और इसकी मात्रा के अनुसार धारा 22 के दंडात्मक प्रावधान लागू होते हैं।
प्रकरण में केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, जीतू नायक उर्फ पोटरा, इब्राहिम अली खान, देवेन्द्र निर्मलकर एवं घनश्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अपचारी बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
आरोपियों द्वारा नशीली टेबलेट को अवैध रूप से प्राप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखा जाता था तथा आपस में आपूर्ति एवं बिक्री के माध्यम से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस द्वारा सूचना तंत्र के माध्यम से नेटवर्क की जानकारी प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों तक कार्रवाई को आगे बढायू
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगा