किलकिला सड़क के लिए युवा कांग्रेस ने फिर किया आंदोलन, तत्काल राहत देने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,,



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव – पत्थलगांव मांड नदी किनारे स्थित बाबा दुग्धेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले किलकिला मार्ग की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने आज तहसीलदार के माध्यम से जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर तक जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार 10 किमी की पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद भी आज तक रोड़ की स्तिथि जस की तस है जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है किलकिलेश्वर धाम में हर वर्ष दूर दूर से हजारों श्रद्धालु यहां से कांवर यात्रा जाते हैं लेकिन रोड़ की दुर्दशा होने से पहली बार ऐसा देखा गया है कि कांवर यात्रा इससे प्रभावित हो गई है जिससे कांवरियों की संख्या न के बराबर दिखाई दे रही है जो आज तक का भारी विडम्बना है ।
इस समस्या के लिए युवा कांग्रेस ने फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है जिसके लिए युवा कांग्रेस ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता अतुल त्रिपाठी ने कहा कि मानसून में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है। दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसलकर गिर चुके हैं। मंदिर में दर्शन करने आने वाले बुजुर्ग और महिलाएं भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पार्षद जनार्दन पंकज नर कहा कि बाबा दुग्धेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां सावन, शिवरात्रि और हर सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन जर्जर सड़क के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है जिससे कांवर यात्रा भी प्रभावित हुई है जो चिंताजनक है

युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य रमेश यादव ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत कराई जाए और इसे पक्का निर्माण किया जाए। यदि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
इस दौरान पार्षद जनार्दन पंकज, अतुल त्रिपाठी,अध्यक्ष रमेश यादव ,मयंक रोहिला,डिस्को नामदेव, रोषू फोटवानी,राजू गुप्ता,पंकज लकड़ा,नेहरू एक्का,मणि, राहुल यादव,मेघनन्द डहरिया ,पूनी, धनंजय डनसेना,हरगोविंद सिंह,प्रेम चौहान,प्रकाश लकड़ा, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।