बरसते पानी में पत्थलगांव में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, निकली भव्य रथयात्रा 

बरसते पानी में पत्थलगांव में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, निकली भव्य रथयात्रा

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव। आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा इस वर्ष भी पत्थलगांव में पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को आकर्षक सजे रथों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा को लेकर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह हैं।

रथयात्रा की शुरुआत पुरानी बस्ती स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से हुई। पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान को रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद श्रद्धालु “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष के बीच रस्सी खींचकर रथ को नगर भ्रमण के लिए निकले

इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है कि पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, डॉ. बसंत सिंह, शिशिर सिंह, श्रीमती आरती सिंह एवं उनके परिवार कई दशकों से इस रथयात्रा की परंपरा से जुड़े हुए हैं। मंदिर निर्माण से पहले भगवान की प्रतिमाएं उनके पैतृक निवास पर विराजमान रहती थीं और वहीं से रथयात्रा का शुभारंभ किया जाता है। आज भी यह परंपरा श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाई जा रही है।

रथयात्रा के दौरान नगर की गलियां भक्ति के रंग में सराबोर हैं। महिलाएं मंगल गीत गाती हैं, बच्चे उत्साह से झूमते हैं और श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

रथयात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पत्थलगांव पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की । रथ के साथ पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।

नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इंद्रदेव भी श्रद्धालुओं की उत्साह को कम नहीं कर सका रथ यात्रा में भारी बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button