चिड़ीपाल ग्रुप की टिकाऊ फेविकोल कंपनी ने आयोजित की भव्य कारपेंटर मीट, विशेषज्ञों ने बताए मजबूत जोड़ और बेहतर कमाई के गुर।

 

“पत्थलगांव में टिकाऊ फेविकोल का दम! 50 से ज्यादा कारपेंटरों का महाकुंभ, नई तकनीक और आकर्षक स्कीमों से जीता भरोसा”

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव।

फर्नीचर और वुडवर्क की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी टिकाऊ फेविकोल कंपनी ने पत्थलगांव में भव्य कारपेंटर मीट का आयोजन कर स्थानीय कारीगरों का दिल जीत लिया। स्थानीय होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्थलगांव एवं आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक कारपेंटर भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कंट्री हेड (अहमदाबाद) अंकित राजावत ने टिकाऊ फेविकोल की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि चिड़ीपाल ग्रुप देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और कई प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले केमिकल्स का स्वयं निर्माण करता है, जिससे उसके उत्पादों की गुणवत्ता और मजबूती अन्य कंपनियों से अलग पहचान बनाती है। उन्होंने कारपेंटरों को कंपनी की विभिन्न योजनाओं और लाभकारी स्कीमों की भी विस्तृत जानकारी दी।

कंपनी के एएसएम नरोत्तम वर्मा ने सभी कारपेंटर भाइयों का स्वागत करते हुए उनकी मेहनत और हुनर की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को कंपनी की ओर से आकर्षक उपहार भी भेंट किए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

इस अवसर पर प्रगीत कनेरिया (डिस्ट्रीब्यूटर, छत्तीसगढ़), शाहरुख (सेल्स पर्सन) तथा जशपुर जिले के डीलर मोनू प्लाईवुड के संचालक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धीरज राणा, अनिल शर्मा, सुनील राणा, गोपी राणा, दिनेश महंत, शिवम, दिलहरण, दिनेश, नारायण बढ़ई, महेंद्र बढ़ई, विजय शर्मा, पप्पू राणा, सुमंतो, अजहर, मनीष, मोहम्मद सहित 50 से अधिक कारपेंटरों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button