तेज रफ्तार बनी काल: सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत



तेज रफ्तार बनी काल: सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौ
पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के तमता गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक से घर लौट रहा था और अचानक सड़क पर आए एक मवेशी से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदागढ़ निवासी रामप्रसाद चक्रेश (22 वर्ष) तमता गांव से सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक मवेशी आ जाने से उसकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मंगलवार को मर्ग पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु:
तमता गांव में सोमवार शाम हुआ हादसा।
सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराई बाइक।
22 वर्षीय युवक रामप्रसाद चक्रेश की मौत।
मवेशी की भी मौके पर मौत।
डायल-112 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।