अपराधों के त्वरित निराकरण पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, अवैध कारोबार और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई



मुकेश अग्रवाल
अपराधों के त्वरित निराकरण पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, अवैध कारोबार और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवा
जशपुर। पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले विवेचकों पर विभागीय कार्रवाई होगी, जबकि बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में गौ-तस्करी, गांजा, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, साइबर ठगी और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने, पुलिस मितानों के साथ समन्वय बढ़ाने और हर गांव तक जनजागरूकता अभियान पहुंचाने पर जोर दिया गया।

एसपी ने जिलेभर में बैरिकेड लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट, तीन सवारी, नाबालिग ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जशपुर पुलिस का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है।