“दो बूंद जिंदगी की: पत्थलगांव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 26 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य”
192 केंद्रों पर चल रहा अभियान, 768 स्वास्थ्यकर्मी और 41 सुपरवाइजर संभाल रहे जिम्मेदारी, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई शुरुआत।



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में “दो बूंद जिंदगी की” अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अजय बंसल, एल्डरमैन हरजीत भाटिया, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. मिंज ने बताया कि पूरे पत्थलगांव विकासखंड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 192 पोलियो केंद्र बनाए गए हैं। इस अभियान के तहत लगभग 26 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए 41 सुपरवाइजर एवं 768 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आठ पोलियो केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान के दौरान अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में माता-पिता अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए केंद्रों पर पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके।