मोहर्रम को लेकर थाना पत्थलगांव में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ निकलेगा जुलूस, प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 

 

पत्थलगांव । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना पत्थलगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनीत कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूस के मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

 

उक्त बैठक में बताया गया कि मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मस्जिद परिसर से प्रारंभ होकर जशपुर रोड होते हुए इंदिरा चौक तक पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से निकाला जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अत्यधिक ऊंचाई वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा तथा डीजे के ऊपर चढ़कर किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

 

इस बैठक में पत्रकार निशामुद्दीन खान,  दिपेश रोहिला, सदर परवेज, नायब सदर, सईद अहमद, अहमद शाह, अनवर अली, मुस्तफा खान, मेराज अंसारी, सलीम प्रभारी, छोटू हुईडमेकर, जावेद खान एवं अहमद शेख सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button