भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन



पत्थलगांव – भारतीय जनता पार्टी मंडल पत्थलगांव शहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अश्लील गाली गलौच एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जशपुर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि 16 जून 2026 को एक युवक नवनीत तिवारी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर नगर पालिका पत्थलगांव अंतर्गत पुरानी बस्ती रानी गंज तालाब के भ्रष्टाचार को लेकर वीडियो पोस्ट किया गया था

, जिस पर फेसबुक यूजर सुरेश गुप्ता पत्थलगांव ने कथित तौर पर राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की। भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि इस तरह की अशलील गाली देना पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।भाजपा मंडल पत्थलगांव शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन थाना प्रभारी के माध्यम से जशपुर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, सुनील अग्रवाल, हरजीत सिंग भाटिया, अजय बंसल,संजय लोहिया,अवधेश गुप्ता प्रवीण गर्ग, नरेश यादव, कमलेश यादव, हिमांशु शर्मा, जीतू अग्रवाल, धर्मपाल नारंगे, रेवा धीवर, सुनील गर्ग, भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल,पार्षद ममता यादव,रामकिशन यादव,सुदर्शन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।