पत्थलगांव में बीईओ पद पर फिर बदलाव, कमलेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण मंडल संयोजक परमानंद पैकरा की जगह मनीष पैकरा होंगे मंडल संयोजक



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा कार्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कमलेश कुमार को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पत्थलगांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 10 जून 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी किया गया।जारी आदेश के मुताबिक कमलेश कुमार वर्तमान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा, जिला जशपुर में पदस्थ हैं।
उन्हें प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से पत्थलगांव बीईओ कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।गौरतलब है कि पत्थलगांव में इससे पहले वेदानंद आर्य बीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका कार्यकाल शिक्षा विभाग में निष्पक्ष, शांत और विवादों से दूर माना जाता रहा है। ऐसे में नए बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
कमलेश यादव ने पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
विकास खण्ड पत्थलगॉव अन्तर्गत संचालित छात्रावास आश्रमों के सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालन तथा प्रभावी पर्यवेक्षण के दृष्टिकोण से मनीष कुमार पैंकरा, अधीक्षक श्रेणी-स शासकीय प्राथमिक स्तर अ.ज.जा. बालक आश्रम, चोंगरीबहार, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को मण्डल संयोजक, पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा दिया गया है। वहीं परमानंद पैंकरा, प्रभारी गण्डल संयोजक, पत्थलगाँव, जिला-जशपुर (छ.ग.) मूल पद-शिक्षक (एल.बी.), पूर्व माध्यमिक शाला, छेराघोघरा, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को मूल पदस्थापना संस्था- पूर्व माध्यमिक शाला, छेराघोघरा, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) हेतु वापस किया गया है