एसपी शशि मोहन सिंह की मुहिम रंग लाई, लाखों की गांजा खेप रास्ते में ही पकड़ी गईनशे के सौदागरों के मंसूबे फेल, लैलूंगा पुलिस ने कार समेत गांजा किया जब्त

मुकेश अग्रवाल

जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा से अंबिकापुर पहुंचाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को रास्ते में ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक OD10H0050 में गांजा छिपाकर ओडिशा से अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस हरकत में आई और कटकलिया गांव के पास रणनीतिक घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पुलिस की तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। वाहन में सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर अंबिकापुर पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्क निगरानी और मजबूत मुखबिर तंत्र ने उनके पूरे नेटवर्क पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। “नशे के

कारोबारियों को खुली चेतावनी”

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button