भारत टॉकीज के सामने सज रही थी IPL सट्टे की महफिल, ‘ऑपरेशन अंकुश’ में धरमजयगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार” “मोबाइल में चल रहा था करोड़ों के नेटवर्क का खेल! सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी” “एसएसपी शशि मोहन सिंह का शिकंजा कसता जा रहा… फरवरी से अब तक 62 सटोरिए सलाखों के पीछे”

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

रायगढ़,

रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल मैच में हार-जीत पर दांव लगवाकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी जप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

भारत टॉकीज बना था सट्टेबाजों का अड्डा

जानकारी के मुताबिक 24 मई की रात धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि वर्षों से बंद पड़े भारत टॉकीज के सामने कुछ लोग आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान पुलिस को देखकर कई लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन एक युवक सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष भौमिक (38 वर्ष) निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, खरसिया रोड बताया।

मोबाइल में मिले सट्टा नेटवर्क के सुराग

पुलिस ने आरोपी के पास से आईपीएल टीमों के नाम और पैसों का हिसाब लिखा कागज, 725 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच कर रही है, जिसमें बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

“ऑपरेशन अंकुश” बना सटोरियों का काल

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत फरवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 62 सटोरियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की नगदी, सैकड़ों मोबाइल फोन, लैपटॉप और नोट गिनने की मशीनें जप्त की हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ police की कार्रवाई लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button