जशपुर पुलिस को मिली ‘लैब ऑन व्हील्स’, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जशपुर पुलिस को मिली ‘लैब ऑन व्हील्स’, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जां
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन “लैब ऑन व्हील्स” उपलब्ध कराई गई, जिसे रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इस आधुनिक फॉरेंसिक वैन में फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपलिंग, डिजिटल फॉरेंसिक, बैलिस्टिक जांच, नारकोटिक्स टेस्ट, CCTV एवं मोबाइल डेटा विश्लेषण सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब हत्या, दुर्घटना, साइबर अपराध एवं अन्य गंभीर मामलों में घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संग्रह संभव हो सकेगा।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नए आपराधिक कानून BNSS 2023 और BSA 2023 के तहत 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य की गई है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन से जांच प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सटीक बनेगी।

कार्यक्रम में विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि “बेगुनाह पिसे नहीं, गुनहगार बचे नहीं” की भावना के साथ यह पहल न्याय व्यवस्था को मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button