पत्थलगांव में श्याम निशान यात्रा मैं श्याम प्रेमियों का उमड़ा सैलाब श्याम भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम झूम कर थिरके, हाथों में निशान लिए बाबा केलगाते रहे जयकारे

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव । आज रंगभरी फाल्गुन एकादशी के अवसर पर नगर के श्याम प्रेमीयों एवं श्याम सखियों ने अंबिकापुर रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य निशान यात्रा शुरू की।बता दें कि आज को श्याम मंदिर पत्थलगांव में बाबा श्याम का मनमोहक ,अलौकिक भव्य, मनोहारी ,खूबसूरत, अकल्पनीय,श्रृंगार किया गया है जिसकी छटा देखते ही बनती हैंजहां सुबह लुडेग के श्याम प्रेमियों ने श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष की महेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में लुडेग से पत्थलगांव तक पैदल श्याम निशान लेकर शहर के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हुए थे।वहीं इस उपलक्ष्य में कापू से भी भारी संख्या में श्याम भक्त निशान लेकर पत्थलगांव के श्याम मंदिर पहुंचे।जिनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे हाथों में निशान लेकर श्याम के मधुर भजनों के साथ झूमते नजर आए।वही फाल्गुन एकादशी के मौके पर भक्तों ने शाम 5 बजे हाथों में लाल पीले गुलाबी तीन रंगों के श्याम ध्वज लेकर भजनों में लीन होकर जय श्री श्याम के नारों के साथ निशान यात्रा में शामिल हुए।जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए थे।इस दौरान श्याम श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर चलते हुए एकता की मिशाल पेश की।यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवागमन बाधित ना होने को लेकर पुलिसबलों की तैनाती एवम प्रशासन द्वारा कड़े इंतजामात किए गए थे। जिसके पश्चात अब शहर के तीनों मुख्य मार्ग से होते हुए श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालु निशान चढ़ाएंगे और बाबा श्याम का दीदार करेंगे। साथ ही रात्रि में श्याम बाबा के गायक अभिषेक अग्रवाल खरसिया द्वारा श्याम भजनों का रसपान भी कराया जावेगा जिसके लिए श्याम सेवा समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button