चौकी धानी में दिखा राजस्थानी संस्कृति की झलक विशाल पंडाल महिलाओं ,बच्चों पुरुषों से खचाखच भरा रहा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दसवें दिन अग्रवंशजों ने चौकी धानी नामक आनंद मेला का आयोजन किया जिसमें कठपुतली डांस ,अश्व डांस, जादू के अलावा मक्के की रोटी ,दाल बाटी मसाला, डोसा एवं अनेक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।आज के कार्यक्रम में डोम खचाखच भरा हुआ था अग्र वंशजों के सभी वर्ग के लोग पूरी सात सज्जा के साथ यहां मौजूद थे राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाएं बेहद आकर्षक लग रही थी पुरुष भी पीछे नहीं थे बच्चे बढ़-चढ़कर चौकी धानी के कार्यक्रम में मनोरंजन के स्टाल लगाए थे।यहां सजे मंच पर राजस्थानी गीतों की धुन एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी गई *रंगीलो मारो की धुन* पर नित्य बेहद आकर्षक रहा ।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल के साथ संरक्षक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।आज यहां के आनंद मेला में राजस्थान की तर्ज पर व्यंजनों की बगिया सजाई गई थी पत्थलगांव के अलावा लुड़ेग, कांसाबेल, प्रतापगढ़ ,सीतापुर ,लैलूंगा से भी अग्र समाज के लोग चौकी धानी के कार्यक्रम में मौजूद थे ।चौकी धानी के इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा द्वारा प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी जिसमें राजस्थानी कपल ,राजस्थानी किड्स के भी इनाम दिए जाने की घोषणा मंच से की गई।आज के चौकी धानी में बंदूक से निशाना लगाओ ,मिट्टी के दीए बनाओ ,बाल से बोतल गिराओ जैसे खेल के कार्यक्रम भी लोगों को मन भा रहे थे ।कार्यक्रम में पूरी राजस्थानी थीम पत्थलगांव के अग्रसेन भवन के विशाल पंडाल पर अग्रसेन स्वर्ण जयंती के युवा सदस्यों ने चार चांद लगा दिए ।इस राजस्थानी थीम की तारीफ करने से कोई नहीं चूके।

Related Articles

Back to top button