खुशबू राहुल गोयल ,अन्नु विकास अग्रवाल की जोड़ी ने अंताक्षरी खिताब किया अपने नाम

मुकेश अग्रवाल
अग्रसेन जयंती पत्थलगांव की प्रतियोगिताएं चरम पर पहुंच चुकी है प्रतियोगिताओं में अंताक्षरी प्रतियोगिता में 20 से ज्यादा टीमों ने अपने हुनर को पेश किया जहां अंताक्षरी के लिए बाहर से आए कलाकारों ने अंताक्षरी प्रतियोगिता को चार चांद लगाते हुए धून राउंड ,शब्द राउंड ,विजुअल राउंड सहित कई अन्य प्रकार के म्यूजिकल राउंड किए गए

जिसमें सभी को पीछे छोड़ते हुए खुशबू राहुल गोयल ,अन्नु विकास अग्रवाल की टीम ने फाइनल में अपना खिताब हासिल किया ।वहीं अनूप अशोक मित्तल ,पंकज हनुमान अग्रवाल की जोड़ी ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। 6 राउंड तक चले अंताक्षरी प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक नए ,पुराने गानों का गाते हुए खूब वाह वाही बटोरी ।अंतिम राउंड के फाइनल में 6 टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली व ” राम जी क्या जोड़ी है बनाई” के गीतों के बीच खुशबू अन्नु अग्रवाल की जोड़ी ने अंताक्षरी विनर का खिताब हासिल किया।

बैडमिंटन खेलो प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया जिसमें राहुल गौरव गोयल की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी आलोक ,राजेश गर्ग की टीम को मात देते हुए बैडमिंटन का खिताब हासिल किया वहीं उपविजेता आलोक राजेश गर्ग रहे।




