सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक आर पी साय का
गृह ग्राम मुंडाडीह में हुआ भव्य स्वागत।

मुकेश अग्रवाल

फरसाबहार। जशपुर जिले के नागलोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंडाडीह के निवासी राम प्रसाद साय भारतीय पुलिस सेवा से पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम मुंडाडीह पहुंचे जंहा उनके परिजन एवं ग्रामवासी भव्य स्वागत किया।
श्री साय के स्वागत समारोह में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, पूर्व सरगुजा कमिश्नर श्रीमती किंडो, आर एन साय, श्री मिंज, भजन साय सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
श्री साय ने बताया कि अपने 34 वर्ष 10 माह की सेवा में सुखद अनुभव रहा है। और बिना किसी आरोप के सेवानिवृत्त होना ही मेरे लिए सुखद रहा है।

Related Articles

Back to top button