प्यार, शादी का झांसा… और 12 साल तक शोषण! आखिरकार फरसाबहार पुलिस का बड़ा एक्शन

मुकेश अग्रवाल
फरसाबहार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को प्यार और शादी के नाम पर 12 साल तक बहलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
? नाबालिग उम्र से शुरू हुआ शोषण
पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2014 में, जब वह महज 14 साल की थी, उसी गांव का आरोपी मुकेश पैंकरा उसे प्यार और शादी का झांसा देकर बहलाने लगा।
13 अप्रैल 2014 को, घर में अकेली पाकर आरोपी ने जबरदस्ती गलत काम किया।इसके बाद हर मुलाकात में शादी का वादा कर लगातार उसका शोषण करता रहा।
जहां गई पीड़िता, वहां पहुंचा आरोपी
पीड़िता जब रोजगार के लिए बाहर शहर गई, तब भी आरोपी वहां पहुंच जाता था और उसे वापस ले आता था।“काम करने की जरूरत नहीं” कहकर अपने साथ रखता और शादी की बात पर हर बार बहाना बना देता
कोर्ट मैरिज का झांसा, जंगल में वारदात
9 अप्रैल 2026 को आरोपी ने कहा— “चलो जशपुर, कोर्ट में शादी करेंगे”लेकिन रास्ते में जंगल के पास फिर से जबरदस्ती की कोशिश की और साफ धमकी दी—“अगर मेरी बात नहीं मानी, तो शादी नहीं करूंगा”मजबूरी में पीड़िता को झुकना पड़ा। इसके बाद आरोपी ने जानबूझकर देरी की ताकि कोर्ट बंद हो जाए और शादी टल जाए। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी गिरफ्तारमामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फरसाबहार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 376(2)(N) और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक ईश्वर साय, नीरज तिर्की और महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




