पुलिस कप्तान लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जशपुर में ट्रैफिक पर पुलिस का “डंडा”, 22 बाइक सवारों पर एक्शन बिना नम्बर प्लेट, स्टंटबाजी और ओवरस्पीड पर कड़ा प्रहार – नाबालिग चालकों पर भी शिकंजा

मुकेश अग्रवाल
जशपुर | जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के सख्त निर्देश के बाद जशपुर पुलिस ने बीती रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर जोरदार कार्रवाई की।
एक ही रात में 22 वाहन पकड़ाए
कोतवाली पुलिस की टीम ने अभियान के दौरान बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड बाइक, ओवरस्पीड और नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा।
जुर्माने की बरसात – ₹6700 वसूले गए
19 बाइक बिना नम्बर प्लेट के पकड़ी गईं – नंबर लिखवाने के बाद चालान कर ₹5700 जुर्माना वसूला गया
1 वाहन चालक ओवरस्पीड में पकड़ा गया – उस पर ₹1000 का चालान
2 मामलों में कार्रवाई जारी
नियम तोड़े तो सीधा कोर्ट!
पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि अगली बार बिना नंबर या नियम उल्लंघन करते पकड़े जाने पर वाहन सीधे जब्त कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पालकों पर भी गिरेगी गाज
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने साफ कहा है कि नाबालिगों को वाहन चलाने देने वाले अभिभावकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
जनता से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और वाहन के दस्तावेज पूरे रखने की अपील की है।




