कोडीन कफ सिरप की सप्लाई चेन पर बड़ा वार — फरार रंजन साहू गिरफ्तार, पहले ही 640 बोतल के साथ पकड़ा गया था साथी

“ऑपरेशन आघात: 640 नशीली सिरप का मास्टरमाइंड उड़ीसा से धराया, जशपुर पुलिस ने तोड़ा नशे का नेटवर्क

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जशपुर पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए फरार सप्लायर रंजन साहू को उड़ीसा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

? यह वही मास्टरमाइंड है, जिसकी सप्लाई से 640 नग प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप जशपुर में खपाई जा रही थी।

? जनवरी में खुला था पूरा खेल

20 जनवरी 2026 को चौकी कोतबा पुलिस ने ग्राम सुरंगपानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित कुमार गुप्ता को धर दबोचा था।

? उसके पास से बरामद हुआ था—

640 नग विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप

कीमत करीब ₹1.11 लाख

बाइक और मोबाइल भी जब्त

? पूछताछ में खुलासा हुआ—

“असल खेल का खिलाड़ी कोई और है…”

एंड-टू-एंड जांच में सामने आया मास्टरमाइंड

जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर नेटवर्क ने जब कड़ियां जोड़ीं तो सामने आया नाम—

रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु, निवासी सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

घटना के बाद से ही फरार था, लगातार लोकेशन बदल रहा था।

 उड़ीसा में घेरा… और खेल खत्म!

जैसे ही लोकेशन मिली, जशपुर पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर उड़ीसा रवाना किया।

सुंदरगढ़ के मालिपाड़ा गांव में दबिश

? घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया

? हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया

मोबाइल भी बना सबूत

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे नशे के पूरे नेटवर्क के और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

कड़ी धाराओं में कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ—

? NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत मामला दर्ज

? न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, एपीसी ललित तिग्गा, प्रधान आरक्षक दीनदयाल साहू, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, बूटा सिंह, प्रवीण खलखो और अमित साय पैंकरा की अहम भूमिका रही।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने साफ कहा—

“नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।”

 

Back to top button