सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन स्वयं सेवकों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव ।—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव हिंदी माध्यम की सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का समापन्न गाला ग्राम में संपन्न हुआ, समापन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि . रूप सिंह राठिया पूर्व सरपंच गाला, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ,परमानंद यादव सेवानिवृत्त प्रधान पाठक , विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित रहे विद्यालय समिति पत्थलगांव के व्यवस्थापक मुरारी लाल जी अग्रवाल जिला संघ संचालक कांसाबेल ग्राम पंचायत सचिव शशि कला सिंह , कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर समिति पत्थलगांव पूर्व बीडीसी अजय सिंह राजपूत गाला व ग्राम गाला के गणमान्य नागरिक जुलेश्वर खुंटियां की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ,

सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत स्वयं सेवक छात्र छात्राओं के द्वारा गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी योगेश यादव के द्वारा ग्राम गाला में 7 दिन तक हुए कार्यक्रम का वृत्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।

रासेयो के द्वारा रात्रि कालिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के परंपरागत पर आधारित विभिन्न भाषाओं पर आधारित की प्रस्तुति वेशभूषा से सुसज्जित होकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर ग्राम गाला की जनता में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति का क्रम हे शारदे मां नरवा गरूवा घुरवा और बाड़ी के संरक्षण व संवर्धन हेतु घोषित राजकीय गीत अरपा पैरी के धार कृष्ण सुदामा मिलन नाटक प्रस्तुत किया गया जो सभी के मन को भाव विभोर कर दिया । एकल अभिनय भक्त और भगवान के बीच अनोखा रिश्ता को बताने के लिए अंगद जी का मनमोहक प्रस्तुति, ओडिया नृत्य, भक्त श्रवण कुमार नाटक, अंधविश्वास से बचने के लिए चंदवा बैगा का कार्यक्रम की अंतिम कड़ी करमा नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया।सरपंच रुप सिंह राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा की राष्ट्र सेवा योजना के स्वयं सेवकों छात्र छात्राओं ने ग्राम गाला की जनता को 7 दिनों तक जो प्रेरित कर जागरूकता प्रदान किया है इसके लिए मैं सरस्वती शिशु मंदिर परिवार को धन्यवाद देता हूं । मुख्य रुप से कोविड-19 वैक्सीनेशन पर जागरूकता, स्वच्छता,नरवा गरुवा घुरवा, पर विशेष कार्यक्रम पर फोकस किया गया। विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल जी आशिर वचन प्रदान करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत गाला के सरपंच, पंच एवम् जनता का जो सहयोग उनके द्वारा प्रदान किया गया मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ। बच्चों के द्वारा इतने ठंड शीत लहर में कार्यक्रम प्रस्तुति की गई वास्तव में प्रशंसनीय व सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिंकी यादव व्याख्याता रसायन शास्त्र के द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगाॅव के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी द्वारा आभारज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button