मानव अधिकार” के नाम पर आतंक! गांव-गांव घूमकर वसूली करने वाला गैंग बेनकाब सरगुजा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीतापुर पुलिस ने की कार्रवाई

मुकेश अग्रवाल
सरगुजा | सीतापुर से बड़ी खबर
इंसाफ दिलाने का दावा… लेकिन असल में खौफ का कारोबार!
मानव अधिकार संगठन का नकाब पहनकर ग्रामीणों के घरों में घुसने और डराकर पैसे वसूलने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
👉 सीतापुर पुलिस ने 6 आरोपियों को धर दबोचा, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
फिल्मी स्टाइल में देते थे धमकी…
यह गिरोह सीधे घर में घुसता…
फिर शुरू होता डर और धमकी का खेल—
🗣️ “तुम अवैध काम कर रहे हो…”
🗣️ “केस बना देंगे, जेल भेज देंगे…”
और फिर मांगते थे मोटी रकम!
👉 नकना गांव के सुरेन्द्र कुमार से 20 हजार की डिमांड, डर के चलते 4000 रुपये वसूले
👉 बिन्दू महंत को भी नहीं छोड़ा — 1 लाख की मांग, और 1000 रुपये ऐंठ लिए
⚡ खुलासा ऐसा कि उड़ गए होश…
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया—
यह गैंग पहले भी बतौली और लुंड्रा इलाके में कई लोगों को निशाना बना चुका है।
➡️ जहां मौका मिला, वहीं “मानव अधिकार” का नाम लेकर
➡️ घर में घुसकर “छापे” का नाटक
➡️ और फिर सीधे कैश वसूली
💥 पुलिस का शिकंजा कसते ही ढह गया पूरा खेल
सरगुजा एसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सीतापुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए—
✔️ 6 आरोपियों को गिरफ्तार
✔️ ₹5000 नगद बरामद
✔️ वारदात में इस्तेमाल इन्नोवा कार जब्त
🕵️ पूरी प्लानिंग के साथ करते थे वार
जांच में सामने आया कि गिरोह पहले इलाके की रेकी करता,
फिर चुनता आसान शिकार —
👉 सीधे घर में घुसकर “जांच” के नाम पर दबाव
👉 और फिर “सेटिंग” के नाम पर पैसे
⚖️ कड़ी धाराओं में केस दर्ज
आरोपियों पर BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।
👉 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
🚔 पुलिस की चेतावनी
“किसी भी फर्जी संगठन के नाम पर वसूली करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।”
अगर ये गैंग पकड़ा नहीं जाता, तो न जाने कितने और गांवों में ये डर का साम्राज्य फैलाते
कोई भी अधिकारी या संगठन बिना पहचान और अनुमति के आपके घर में घुसकर कार्रवाई नहीं कर सकता। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें।




