हरियाणा राजस्थान सामाजिक संगठन द्वारा परशुराम जयंती के मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज को जलपान करा कर किया स्वागत

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती की विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा एक रंग की विशेष साड़ी पहन कर शोभायात्रा निकाली गई महिलाओं की वेशभूषा मनमोहक छटा देखते ही बनती थी ।

परशुराम जयंती पर सर्वप्रथम आरती की गई एवं भव्य शोभायात्रा का निकाली गई जहां जशपुर रोड होते हुए तीनों मार्ग अंबिकापुर रोड रायगढ़ रोड में यात्रा निकालकर यात्रा का समापन सत्यनारायण मंदिर में किया गया।
जशपुर रोड धर्मशाला के सामने हरियाणा राजस्थान सामाजिक संगठन द्वारा परशुराम जयंती में शामिल सभी लोगों का जलपान करा कर भव्य स्वागत किया गया वहीं एच आर संगठन के संरक्षक पवन अग्रवाल ,परशुराम अग्रवाल ,जग्गी अग्रवाल, हरगोविंद अग्रवाल, अंकित बंसल एवं बाकी सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की मूर्ति पर माला चढ़ाकर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। हरियाणा राजस्थान सामाजिक संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि एच आर संगठन धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा भाव के कार्यों के लिए मनाया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को बनाए रखना है। आज के इस कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल बालाजी ,पप्ल गोयल, मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,बलराम अग्रवाल ,अंकित बंसल, मनोज रोहिल्ला जीतू,,लक्ष्मण ,दामोदर शर्मा, मयंक रोहिल्ला ,गीतांश अग्रवाल ,पवन मिलन,मुकेश लॉटरी, झब्बू ,सुंदर लाल गर्ग ,खजांची जिंदल, कृष्ण गर्ग, प्रवीण बंसल,मधु गोयल, विष्णु, मनिहारी,सुरत रोहिल्ला,शुभम बंसल, बिट्टू,जग्गी सहित एच आर संगठन के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे एवं सभी ने सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की।
जगह-जगह शोभायात्रा का किया गया स्वागत

परशुराम जयंती के शोभायात्रा का जशपुर रोड पर कृष्ण अग्रवाल द्वारा जलपान करा स्वागत किया गया वही अग्रवाल सभा पत्थलगांव द्वारा अंबिकापुर रोड पर जलपान कराकर शोभायात्रा में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों का स्वागत किया गया जिसमें अग्रवाल सभा के अनिल मित्तल,ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल,खजांची अग्रवाल,सुंदर गर्ग,कृष्णा अग्रवाल सतीश, रामवतार, रामनिवास जिंदल सहित अग्रवाल सभा के सभी लोग मौजूद रहे।




