पत्थलगांव के युवा नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल त्रिपाठी को मिली किसान कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव –पत्थलगांव के युवा नेता अतुल त्रिपाठी को प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है ।
किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू के द्वारा जशपुर जिले के युवा नेता अतुल त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद जिले के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ज्ञात हो कि अतुल त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी के लिए एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं जिनकी युवा कांग्रेस में शुरू से अहम भूमिका रही है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छग शासन गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी के पुत्र हैं एवं वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के सचिव भी हैं । श्री त्रिपाठी के उक्त पद पर नियुक्ति होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह,प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू, प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी के प्रति आभार जताया है ।
अतुल त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें डीडीसी आरती सिंह ,डीडीसी रत्ना पैंकरा,डीडीसी बुधियारिन सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जनपद सदस्य रवि शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित साय, छत्रमोहन यादव,विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, शैलेष शर्मा,टिंकू बंसल,आइटी सेल अध्यक्ष रंजीत यादव ,लीलापत यादव,निशामुद्दीन , ललित शर्मा,अंकित शर्मा,विवेकानंद महंत,अशोक ताम्रकार, अमर सोनी, अंकित गोयल,यम सिदार,मोनू सिंह, सहित सभी युवा कांग्रेसियों ने बधाई दी है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने नियुक्ति के बाद प्रदेश स्तर के नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह हमेशा पार्टी एवं किसानों के हित के लिए तत्परता से लगे रहेंगे ।।




