कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पत्थलगांव एसडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक शनिवार से पत्थलगांव में दुकान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।
पूरे राज्य के साथ पूरे जिले में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेज गति से पांव पसार रहा है जिसको देखते हुए आज पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल ने स्थानीय रेस्ट हाउस में व्यापारियों की कोविड-19 के हिसाब से एक बैठक आयोजित की जिसमें एसडीएम ने व्यापारियों के सुझाव लिए गए जिसमें एसडीएम एवं व्यापारियों ने शनिवार से शहर की दुकानें सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया साथ ही एसडीएम ने व्यापारियों से कहा कि कोई भी ग्राहक को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जावे साथ ही व्यापारियों को दुकान के दरवाजे पर सेनीटाइजर की व्यवस्था रखी जावे ग्राहक को अनिवार्य रूप से मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समय सामानों की खरीदारी एवं बिक्री की जावे आज की बैठक में स्थानीय व्यापारी सहित पत्रकार भी मौजूद रहे।




