शिक्षक दिवस पर जिले भर के 137 उत्कृष्ट शिक्षकों को संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया सम्मानित, शिक्षकों ने जशपुर जिले का मान बढ़ाया, उन पर हमें गर्व है :-यू. डी. मिंज


कुनकुरी/पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 137 शिक्षकों को संसदीय सचिव ने सम्मान किया.
उन्होंने सभी को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । कुनकुरी में आयोजित इस सम्मान समारोह माध्यम एम्पावरमेन्ट ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन जशपुर इकाई के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंम किया मंच संचालन अरविन्द मिश्रा एवं राजेश श्रीवास ने किया
इस अवसर पर एसडीएम श्यामा पटेल, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, आशीष सतपथी, एल्डरमेन,सरपंच राजकुमारी लकड़ा,संकल्पजशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता इफ्तरखार हसन गुड्डू, एस इलियास, मेरी कृपा जनपद सदस्य, वालटर कुजूर, विजय यादव, सचिन बंग, आशीष जॉनी, संतोष यादव,अरशद हुसैन, रितेश नायक भी उपस्थित रहे.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि आज हमारे देश के शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने के पहले एक महान शिक्षक थे, इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन हमारे देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाना गौरव की बात है। आज आप सभी शिक्षकों के कारण शासकीय स्कूलों गुणवत्ता का स्तर बढ़ा है और प्रदेश में जशपुर जिले के 14 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है इसके लिए आप बधाई के पात्र है और यह जो स्थान आप लोगों ने बनाया इसे बनाये रखे यह क्रम टूटना नहीं चाहिए ।
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देकर तराशने और भविष्य को उज्जवल बनाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश करने के साथ जीवन को नई दिशा भी देते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि शिक्षकीय पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए शिक्षक निरंतर प्रयास करते रहें और शिक्षक की गुणवत्ता को बनाए रखें ताकि भविष्य में और बेहतर परीक्षा परिणाम ज़िले की मिले ।शिक्षक सम्मान समारोह को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, एसडीएम श्यामा पटेल, इफ़्तेख़ार हसन, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज ने भी शिक्षकों को सम्बोधित किया

Related Articles

Back to top button