ट्रेलर से सरिया चोरी एवं चालक की हत्या मामले में पुलिस को लगे अहम सुराग जसपुर पुलिस अधीक्षक ने जल्द आरोपियों को पकड़ने एवं सरिया चोरी कांड में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही का दिलाया भरोसा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विगत 19 तारीख को रायगढ़ से ट्रेलर में सरिया लोड कर आजमगढ़ प्रयागराज को निकले ट्रेलर के पत्थलगांव के पास से सरिया लोड ट्रेलर के गायब होने को लेकर एवं सप्ताह भर बाद झंडा घाट में टेलर चालक के मिले शव के बाद पुलिस ने सरिया चोरी कांड एवं ट्रेलर चालक हत्या कांड की
गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया जहां आज जसपुर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए पत्थलगांव पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ से निकले ट्रेलर से सरिया की चोरी एवं टेलर चालक के हत्याकांड को लेकर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच पाएंगे उन्होंने आगे बताया कि इस हत्याकांड मामले में एक स्थानीय एवं 3 रायगढ़ प्लांट में ही काम करने वाले लोग संदेह के दायरे में हैं जो जल्द ही पकड़ आने के बाद मामले के ऊपर से पर्दा हटाया जाएगा वही पत्रकारों ने ट्रेलर से चोरी हुए सरिया के स्वरूप परिवर्तन एवं मामले पर लापरवाही के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले पर जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जावेगा उस पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।




