छठ पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा पूरन तलाव स्थल की साफ सफाई जोरों पर ✴️छठ पर्व मनाने की लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर

पत्थलगांव । लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पत्थलगांव नगर पंचायत द्वारा पूरन तालाब छठ घाट को साफ-सफाई कराया जा रहा है। पूरन तालाब छठ घाट की सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है। मजदूरों के द्वारा घाट पर उगे खर पतवार व घाट के अंदर फैली गंदगी को साफ सफाई कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे साल की गंदगी को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार जो आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा । छठ घाट को ले नगर पंचायत हरसंभव उन्हें मुहैया कराएगी। गौरतलब हो कि भोजपुरी समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाने को लेकर समाज के सदस्य दिन रात एक किए हुए है । भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है । शहर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे है । साथ ही शहर के चौक चौराहे में बैनर पोस्टर भी लगाए जा रहे है । वही छठ घाट में व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए छठ घाट पर शासन प्रशासन के सहयोग से व्यापक इंतजाम किए जाएंगे ।




