नगर पंचायत में लाकर खड़ी की गई जेसीबी मशीन पर उठने लगे सवाल,, दूसरी कंपनी की खड़ी मशीन बना सफेद हाथी ,, जांच की मांग हुई शुरू

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव — नगर पंचायत में मंगाई गई लाखों रुपए की नई जेसीबी मशीन सफेद हाथी बनकर खड़ी है जहां फिर एक बार अच्छी कंपनी से समझौता कर अन्य कंपनी को नगर पंचायत में लाकर खड़ा कर दिया गया है इससे पहले भी नगर पंचायत में वर्षों पूर्व ट्रेक्टर युक्त जेसीबी खरीदी गई थी जो इतने महंगे होने के बाद भी आज तक उसका कार्य संतोषजनक भी नही रहा ठीक वैसे ही इस बार भी किया गया है जिसमें मार्केट में चल रही अच्छी कंपनी को छोड़कर अन्य कंपनी की जेसीबी को लाकर नगर पंचायत में खड़ा कर दिया गया है जिसके बाद से फिर एक बार इससे नगर पंचायत सवालों के घेरे में है ।
नगर में इस जेसीबी के आने से कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है जिसके बाद उक्त कम्पनी के जेसीबी लाने के बाद लोगों ने यह प्रश्न करना शुरू कर दिया है कि आखिर फिर एक बार नगर पंचायत द्वारा वर्तमान चलन वाली कंपनी को छोड़कर आखिर दूसरे कंपनी की जेसीबी को क्यूं मंगाया गया है इसके कारण नगर पंचायत के लाखों रुपए बर्बाद हो रहे हैं ।
बताया जाता है कि इससे पूर्व जो ट्रेक्टर युक्त एचएमटी कंपनी की जेसीबी खरीदी गई थी उसको बनवाने में नगर पंचायत के पसीने छूट जाते हैं जिसका सामान भी लोकल में तो क्या रायपुर तक मे नही मिलता है पंजाब राज्य से उसके पार्ट्स मंगाए जाते है जो लंबे समय से विभाग के लिए भी परेशानी बना हुआ है लेकिन फिर एक बार इसी तरह कमीशन के चक्कर में दूसरी कंपनी की जेसीबी नगर पंचायत में आकर खड़ी हो गई है जिसका विरोध होना शुरू हो गया है ।
पार्षद सतीश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत से किसने इस कम्पनी की गाड़ी का ऑर्डर दिया है या उसे मंगाया गया है यह एक प्रश्न है उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक में इसके बारे जानकारी लेकर सही कंपनी की जेसीबी मशीन मंगाने की मांग की जाएगी । यह मशीन के बारे में लोगों के बीच चर्चा व्याप्त है जिसका खुलाशा जल्दी किया जाएगा एवं जांच की मांग की जाएगी ।
कमीशन का है खेल —
बताया जाता है की नगर पंचायत में अचानक से आकर खड़ी इस जेसीबी के बारे में कहा जा रहा है कि नगर पंचायत द्वारा कमिशन लेने के चक्कर मे उक्त कम्पनी की गाड़ी मंगाई गई है नही तो ऐसा क्या कारण है कि वर्तमान में चलन वाली गाड़ी को छोड़कर इस गाड़ी को मंगाया गया है जिसमें भ्रष्टाचार की बू आने लगी है जो जांच का विषय है




