सुरेशपुर स्कूल में हुआ साइकल वितरण, शाला जनभागीदारी अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी के हाथों सम्पन्न हुआ कार्यक्रम,

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव — सुरेशपुर के हाइस्कूल में शासन की योजना अनुसार छात्राओं को शाला विकास जनभागीदारी समिति कर अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी द्वारा सायकल वितरण किया गया इस अवसर पर समस्त स्कूल के विद्यार्थियों सहित समस्त अभिभावक एवं ग्रामवासी भी उपस्थित थे
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शेखर त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य बुधीयारीन सोनी, बीडीसी बिंदिया भगत ,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजे अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता स्कूल के प्राचार्य श्री कुजूर सहित स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे ।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि बुधियारिन सोनी,विशिष्ट अतिथि बिंदिया भगत एवं राजेन्द्र अग्रवाल के कर कमलों से छात्राओं को सायकल वितरण किया गया जिसके बाद सभी छात्राएं सायकल पाकर बेहद खुश थी इसके अलावे मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया
मुख्य अतिथि शेखर त्रिपाठी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार नित शिक्षा की दिशा में काम कर रही है जिसका उदाहरण आज की शिक्षा व्यवस्था है जो किसी से छिपा नही है शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल खोलकर मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है इसी तरह लगातार सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को आसानी प्रदान करने में सरकार का कार्यक्रम लगातार जारी है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की शिक्षा के प्रति दूरगामी सोच है ।

Related Articles

Back to top button