आदर्श ग्राम कुमेकेला के मुख्य मार्ग पर स्थित शराब दुकान बना नागरिकों के लिए सर दर्द
माह पूर्व विधायक गोमती साय को ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने के लिए सौंपा था ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के आदर्श ग्राम कुमेकेला के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान एवं मुख्य मार्ग पर स्थित चकना सेंटर नागरिकों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है जहां शराब दुकान के सड़क से कुछ मीटर दूरी पर स्थित होने के कारण सड़क पर ही गाड़ियों व शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण सड़क पर से होकर स्कूल की छात्र-छात्राएं व महिलाओं का चलना दुभर हो चुका है ।सड़क पर शराबियों के जमावड़े की वजह से शराबियों द्वारा अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से महिलाएं छात्र-छात्राएं को इस मार्ग में गुजरने से परहेज करना पड़ रहा है ।प्रतिदिन आदर्श ग्राम से होकर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं गुजरती हैं ।


सड़क किनारे खुलेआम चल रहे चखना सेंटर
भाजपा के सत्ता में ही आते ही शराब दुकानों के पास स्थित अवैध चखना सेंटरों पर कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे किंतु छत्तीसगढ़ शासन के इन निर्देशों को धत्ता बताते हुए पत्थलगांव स्थित शराब दुकान के पास खुलेआम चखना सेंटर संचालित हो रहे हैं जिसमें सड़क पर ही बैठकर शराब पीना व गली गलौज करना आम हो चला है।
दुर्घटना में हो रहा इजाफा
शराब भट्टी रोड पर शराबियों द्वारा नशे में चूर होकर चार पहिया ,दो पहिया वाहनों को काफी तेज गति से चलाने की वजह से आम नागरिक इन शराबियों के करण दुर्घटनाओं का शिकार व हमेशा जान जोखिम में लेकर चल रहे हैं शराबियों के कारण इस मार्ग में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी हैं विगत कुछ माह पूर्व शराबियों की वजह से एक युवा एसी मैकेनिक को जान से हाथ धोना पड़ा था लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शराब दुकान हटाना नितांत आवश्यक महसूस हो रहा है।


शराब दुकान के कारण खेत हो रहे बर्बाद
शराब दुकान के मुख्य मार्ग में स्थित होने के कारण आसपास के खेतों में शराबियों द्वारा लगातार शराब सेवन कर बोतलों के फेंकने की वजह से खेती कर रहे किसानों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है खाली बोतलों की वजह से खेतों में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है कई बार शराबियों द्वारा फेकी गई बोतलों के कारण चोट भी पहुंच चुकी है।
प्राइवेट किराए बिल्डिंग में चल रही शराब दुकान
पत्थलगांव में स्थित शराब दुकान एक प्राइवेट भवन में किराए पर संचालित हो रही हैं जबकि शासन द्वारा पहले शराब दुकान बनाने के लिए सरकारी पैसे भी भेजे गए थे वह शराब दुकान को नगर से बाहर संचालित करने के लिए निर्देशित भी किया गया था किंतु आज तक शराब दुकान को किराए के भवन में ही संचालित किया जा रहा है जिससे शासन को खाते में लाखों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंच चुका है।


ग्रामीणों ने की शराब दुकान हटाने की मांग
विगत दिनों पत्थलगांव के दौरे पर आई विधायक गोमती साय से रेस्ट हाउस में ग्रामीणों द्वारा शराब दुकान हटाने को लेकर ज्ञापन सौपा था जिसके बाद नागरिकों एवं ग्रामीणों को शराब दुकान हटाने के लिए आस जगी थी किंतु माह भर बीत जाने के बाद भी शराब दुकान हटाने को लेकर स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है ।ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई जाती है तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जावेगी।
अब देखना यह है कि नवनियुक्त विधायक गोमती साय शराब दुकान हटाने के लेकर कब ग्रामीणों को छुटकारा दिला पाती हैं या यूं ही शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए शराब दुकान संचालित होती रहेगी???

Related Articles

Back to top button