कांसाबेल पुलिस ने गौ मांस भक्षण करने वाले लोगों सहित मवेशी तस्कर में लिप्त पिकअप सहित मवेशियों को पकड़ा मवेशी तस्कर मौके से फरार गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने चरखा पारा मवेशी बाजार को बंद करने के लिए गौ सेवा अध्यक्ष से कराया अवगत

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
रायगढ़ जशपुर जिले में लगातार ही मवेशी तस्करी के मामले आए दिन देखने सुनने में मिल रहे हैं जहां मवेशी तस्कर मवेशियों को अंबिकापुर जसपुर के रास्ते से गाड़ियों में भरकर झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के बूचड़खाने में भेजे जाते हैं जहां लगातार इतने मामले सामने आने के बाद भी मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं कहीं ना कहीं मवेशी तस्करों के तार पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों से जुड़े नजर आते हैं यदि इन चोर रास्तों पर लगातार निगरानी की जावे तो मवेशी तस्करी पर लगाम लगाई जा सकती है।

ताज़ा मामला कासाबेल पूलिस ने बीती रात बछड़े का मांस पकाकर खाने वाले गाँव के 6 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि मवेशियों की तस्करी कर रहे मवेशियों से लदे हुए पिक अप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मूताबिक बीती रात खूंटी टोली के पवन चौहान ने फोन कर थाना इंचार्ज बीएन शर्मा को बताया कि कुछ लोगो के द्वारा भदारुराम नामक ग्रामीण के खेत मे उसी के बछड़े को मारकर मांस पकाकर खाया जा रहा है।सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज पूरी टीम के साथ भदरु राम के खेत में पहुँच गयी और रात को ही छान बीन शुरू हो गयी।छान बीन के दौरान पूलिस ने आरोपियो को घेरे में ले लिया ।पुलिस के मूताबिक भद्रो राम ,कमलेश राम एवं अन्य चार पाँच लोग फ्लोरेंस उरांव के खेत मे मांस पकाकर खा रहे थे और बचे हुए मांस का बंटवारा कर रहे थे ।पूलिस ने 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया ।आरोपियो से 12 किलो गोमांस भी बरामद किए गए।
दूसरा मामला मवेशियो की तस्करी से जुड़ा है।पूलिस को रात को ही सूचना मिली कि पत्थलगांव की ओर से एक पिक अप मवेशियों को क्रूरता पूर्वक झारखण्ड की ओर ले जा रहा है । सूचना मिलने पर कासाबेल पूलिस एलर्ट हो गयी और सड़क पर स्टॉप गेट लगा दिया।

स्टॉप गेट देखते ही पिक अप ने गाड़ी विपरीत दिशा में मोड़ना शुरू कर दिया और पुनः पत्थल गाँव की ओर भागने लगा।पुलिस ने जब पिक अप का पीछा करना शुरू किया तो पोंगरो से पहले बबलू ढाबा के पास एक साइड में ड्राइवर ने पिक अप खड़ा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग पाने में कामयाब हो गया ।पूलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लिया और मवेशियों को बंधन से मुक्त कराया ।

गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी से जब हमारे संवाददाता ने गौ मांस और गौ तस्करी पर बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की सूचना नागरिकों ने दी थी जिसके लिए मेरे द्वारा पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही के लिए कहा है वही चरखा पारा में लगने वाले मवेशी बाजार के संबंध में जब पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा मुझे कई ज्ञापन सौपे गए हैं इसके लिए हमारे द्वारा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे श्री महंत को अवगत करा दिया गया है जल्द ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा चरखा पारा मवेशी बाजार का निरीक्षण कर इस मामले की ओर कड़े से कड़े कदम उठाए जाएंगे उन्होंने अंत में यह कहा कि यदि चरखा पारा मवेशी बाजार बंद करना पड़े तो भी उन्हें शक नहीं होगी कहीं भी गौ माता की रक्षा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button