पत्थलगांव रौनियार समाज में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
किलकिला के पावन धरा जहां स्वयं भगवान भोलेनाथ बिराजमान है। मांड नदी की पानी की तट पर पत्थलगांव का रौनियार समाज ने बड़े ही धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती मनाया गया।
सुबह से ही रौनियार समाज के लोग किलकीलेश्वर धाम पहुचे जहां 10 बजे महर्षि कश्यप जयंती का विधिवत कार्यक्रम को शुरू किया गया जहां सर्वप्रथम महर्षि कश्यप की फोटो पर फूल माला पहना कर महर्षि कश्यप मुनि की आरती की गई। तटपश्चात कश्यप जयंती की शुरुआत की गई सबसे पहले किलकिलेश्वर मन्दिर में विराजमान कपिल मुनि से भोग लगवा कर उनसे अनुमति मांग कर रौनियार समाज के आये परिवार जनों को जलपान ग्रहण करने कहा ततपश्चात सभी ने जलपान ग्रहण किया।
दिन भर मैं रौनियार हु गाना से किलकिलेश्वर धाम प्रांगण पूरी तरह गुंजायमान रहामहर्षि कश्यप मुनि के चित्र के पास काफी लोग सेल्फी लेते दिखे जो सामाजिक भाई चारे और समाज के लिए एक तरह से ऊर्जा का संचार करने जैसा था। सभी ने बढ़ चढ़ कर महर्षि कश्यप जयंती में हिस्सा लिया।समाज के आये सभी परिवार के लोग महर्षि कश्यप मुनि के लगाए बैनर के पास बारी बारी से बुलाया गया और उन्हें एक उपहार और एक गमछा भेंट किया गया जिससे समाज का हर ब्यक्ति बहुत ज्यादा खुश दिखा समाज के लोग जब एक जगह एक मंच में पूरे परिवार के साथ मिले जिससे सामाजिक एकता का संचार हुआ। लगातार सुबह से मैं रौनियार हु रौनियार कहलाता हु जैसे गीतों से पूरा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान था सभी बच्चे से लेकर महिलाये ताली बजा कर सभी का हौशला बढा रहे थे। शिवा गुप्ता ने मैं रौनियार हु गाना गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दियारौनियार समाज द्वारा खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमे छोटे बच्चो सहित महिलाओं, पुरुषों ने भी विविध प्रकार के आयोजित खेलो में भाग लिया जिसमे बच्चो से लेकर सभी वर्ग की महिलाओ सहित पुरुषो ने भी भाग लिया। कुर्शी दौड़, से लेकर टेबल में रखे गिलास को टेनिस बाल से मार कर गिराने जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओ ने जम कर लुफ्त उठाया इसी तरह हाथ बांध कर चाकलेट तोड़ना, और कम समय मे ज्यादा धागा सुई में डालने जैसे कार्यक्रम किये गए सभी खेल होने के पश्चात रौनियार समाज के लोगो ने भोजन ग्रहण किया भोजन करने के बाद खेलो में जितने वाले विजेताओं को समाज के तरफ से पुरुस्कृत किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चो में बहुत खुशी देखी गई
पत्थलगांव रौनियार समाज ने पुरुस्कार देकर सभी जीते बच्चो से लेकर पुरुष और महिलाओ का मनोबल बढाया। पत्थलगांव रौनियार समाज के एक ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां रौनियार समाज का युवा वर्ग बहुत ज्यादा आगे रह कर इस जल्दबाजी और कम समय मे आयोजित किये गए महर्षि कश्यप जयंती समारोह की बेहतरीन ढंग से मनाने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वो पत्थलगांव रौनियार समाज को गौरान्वित करती है। रौनियार समाज के मुखिया अरुण गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से आयोजित करने पर युवाओ को शुभकामनाएं दी एवं महर्षि कश्यप जयंती की विधिवत समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button