अग्रसेन जयंती की शुरुआत होते ही खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
“रक्तदान महादान” के साथ रक्तदान शिविर 11 तारीख को अग्रसेन भवन में आयोजित
मीठा बनाओ प्रतियोगिता में श्वेता अंशु गोयल ने मारी बाजी
अग्रसेन आईपीएल प्रीमियर लीग में लाखों रुपए की बोली लगी खिलाड़ियों की

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में अग्रसेन जयंती की विधिवत भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना, आरती एवं ध्वजा यात्रा के साथ शुरुआत की गई एवं कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मीठा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्वेता अंशु गोयल पहला,शिप्रा सुनील अग्रवाल द्वितीय, भावना मधु गोयल तृतीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं रात्रि में बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में बनाकर किया गया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक फैंसी ड्रेस का रूप लेकर अपना टैलेंट को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जहां निर्णायक मंडल की सीट पर बैठे निर्णायकों को भी फैंसी ड्रेस के प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय तृतीय इनाम देने के लिए काफी मस्क्त करनी पड़ी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाबा श्याम ,भोले शंकर ,काली मां ,नरसिंह अवतार सहित अनेक प्रकार के रूपों को बच्चों द्वारा हुबबहू प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया जहां बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए सभी लोगों ने हौसला अफजाई करते हुए तालिया से बच्चों का स्वागत किया

। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 01 तकप्रथम – ईशांत गर्ग पिता श्री आयुष गर्गद्वितीय – शिवाय सिंघल पिता श्री आनंद सिंघलतृतीय – आन्या गोयल पिता श्री आशीष गोयलतृतीय – अदिति अग्रवाल पिताआकाशअग्रवालतृतीय – अनय गर्ग पिता श्री नीरज गर्गकक्षा 02 से 05 तकप्रथम – रूही अग्रवाल पिता श्री आयुष अग्रवालद्वितीय – कियांश मित्तल पिता श्री राकेश मित्तलतृतीय – निर्भय अग्रवाल पिता श्री विकास अग्रवालकक्षा 06 से 08 तकप्रथम – आराध्या अग्रवाल पिता श्री नवीन अग्रवालद्वितीय – रिशिता अग्रवाल पिता श्री मनीष अग्रवालद्वितीय – शिवांश अग्रवाल पिता श्री संजीव अग्रवालतृतीय – अनुष्का अग्रवाल पिता श्री आशीष अग्रवाल रहे।आज स्कूली बच्चों के लिए बहुत सारे खेलकूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें खासकर कुर्सी दौड़, फुग्गा फोड़ो,जलेबी दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिताओं में बच्चे ने खासा उत्साह के साथ अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं वहीं प्रतियोगिताओं को संपन्न करने के लिए नवयुवक क्रीड़ा प्रभारी टीम दिन रात मेहनत कर रही है वहीं रात्रि में ओपन चैलेंज डांस प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें भी प्रतियोगियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने के लिए अपने नाम एंट्री कराए गए हैं अग्र बंधु पूरे साल भर अग्रसेन जयंती पहुंचने का इंतजार करते हैं ताकि वे सामाजिक एकता के साथ अपने टैलेंट को लोगों के सामने रखते हुए अपना स्थान बना सके । आईपीएल प्रीमियर लीग की नीलामी भी खिलाड़ियों की कल की गई जिसमें खिलाड़ी लाखों रुपए में के पॉइंट पर बिके ।अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन जयंती के मौके पर पहली बार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जहां आईपीएल प्रीमियर लीग के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।

पत्थलगांव अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा 11 तारीख को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया है अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल एवं अग्रवाल नवयुवक समिति अध्यक्ष हैप्पी गर्ग ने बताया कि रक्तदान के लिए अग्र समाज के नवयुवक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं हमारा लक्ष्य 100 से ज्यादा यूनिट रक्तदान करने का रखा गया है ।रक्तदान महादान* के नारे को अग्र समाज बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रयासरत है

अग्रवाल नवयुवक समिति के अग्रवाल ने युवक समिति के अध्यक्ष हैप्पी गग, सचिव शिखर बंसल, कोषाध्यक्ष प्रतीक गग, इवेंट मैनेजमेंट सारांश अग्रवाल, संपादक पियुष गर्ग, उपाध्यक्ष नमन बंसल,आयुष बंसल,आयुष गर्ग, सचिन गोयल, सहसचिव ऋषभ जिंदल, चिराग अग्रवाल, सहकओषआध्यक्ष गौरव गर्ग, स्वयं बंसल, कार्यक्रम संचालन नेहल सिंघल,नमन अग्रवाल प्रियस अग्रवाल,यश अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी विषेश अग्रवाल,वीर सिंघल, आर्यन अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, सोमिल सिंघल, आदित्य गर्ग, हर्ष गर्ग,अक्षत सिंघल,सुजल अग्रवाल, मयंक बंसल, संकेत गोयल,शिवांश गर्ग, आर्यन बंसल,आकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ गर्ग जीतोड मेहनत करने में लगे हुए हैं।






