गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुन्दर दास पहुंचे पत्थलगांव, शेखर त्रिपाठी के कार्यों की सराहना की,, चरखापारा मवेशी बाजार बंद करने के सवाल पर विचार करने की कहीं बात

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव- जिला स्तरीय पशु क्रुरता निवारण शिविर जशपुर जाने के दौरान छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त डॉ राम सुन्दर दास पत्थलगांव में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी के निवास पहुंचे उन्होंने गौसेवको एव कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की इस अवसर पर सभी ने उनका स्वागत किया, इस दौरान गौसेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी के द्वारा गौ संरक्षण के क्षेत्र में सक्रियता के साथ किये जा रहे कार्यो की मुक्त कंठ से सराहना की, श्री महंत ने कहा की गौरव प्रतिष्ठा के अनुकूल मुख्यमंत्री जी ने शेखर त्रिपाठी को गौसेवा आयोग का सदस्य बनाया है श्री त्रिपाठी द्वारा गौवंश को सुरक्षित और सरंक्षित करने हेतु बेहतर प्रयास किये जा रहे है,इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुवे श्री महंत ने कहा की गौवंशो के प्रति मानव द्वारा किसी प्रकार की क्रूरता न किया जाय इस सम्बन्ध में जिला स्तरीय पशु क्रुरता निवारण शिविर जिला जशपुर में आयोग द्वारा बैठक आयोजित की गयी है हम सभी लोग वही जा रहे हैउन्होंने पत्थलगांव के नजदीक चरखापारा मवेशी बाजार से मवेशी तस्करी की लगातार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कारवाई नही किये जाने के आरोप पर कहा की चरखापारा मवेशी बाजार से गौ वंशियो को अन्यत्र ले जाने की सुचना मिलती रहती है मवेशी बाजार को बंद करने से यदि छग में गौवंश सुरक्षित और सरंक्षित रहते है तो निश्चित रूप से शासकीय स्तर पर बाजार को बंद करने का प्रयास करेंगे , इस दौरान कुछ किसानो द्वारा मवेशी बाजार बंद हो जाने से कृषि योग्य मवेशियों के खरीद बिक्री प्रभावित होने का अंदेशा जताने पर श्री महंत ने कहा की मवेशी बाजार से कृषि योग्य मवेशियों के खरीद बिक्री पर रोक नहीं है लेकिन इन बाजारों से गौमाता एव बछिया,बछडा को अन्यत्र ले जाने की शिकायत मिलती रहती है इस पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे,इस मौके उन्होंने नागरिकों से गौवंश के संरक्षण में अपना सहयोग देने की भी अपील करते हुवे कहा की गऊ मां की रक्षा के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। गौसेवा एक सामाजिक कार्य है, समाज की भागीदारी के बिना गौसेवा का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए ।गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त डॉ राम सुन्दर दास से पत्रकारों ने जब पशु चिकित्सा अधिकारियो के हड़ताल पर रहने से पशु पालको को परेशानी की बात बताई गयी तो उन्होंने कहा की पशु चिकित्सा अधिकारी हड़ताल पर नही है चिकित्सा विभाग जो हड़ताल पर है वे शासकीय कर्मचारी नही है जो हडताल पर है उन्हें शासन ने गौ माता की सेवा के लिए प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन अब वे शासकीय नौकरी की मांग पर अड़े है उन्होंने कहा की प्रशिक्षित कर्मियों को गौ माता की सेवा के लिए प्रशिक्षण मिला है उन्हें इस पवन कार्य को करते रहना चाहिये, विदित हो की पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों को अधिकार विहीन बताते हुए दिनांक 02 मार्च से छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कार्यों के अनुरूप कार्य को ही किये जाने से राजपत्र में प्रकाशित कार्यों के विपरीत कार्य को बंद कर देने से पशुपालक काफी परेशान हो गये है

Related Articles

Back to top button