महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर व्यवहार न्यायालय पत्थलगांव में मनाया गया शाहिद दिवस

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव
दिनांक 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी की पूण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में व्यवहार न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी जी के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
श्रद्धांजलि सभा मे माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पत्थलगांव श्री अजीत कुमार राजभानु, तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पत्थलगांव श्री उमेश कुमार भागवतकर के द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर ,अभिभाषक अधिवक्ता श्री जैन,अधिवक्ता आनन्द सिन्हा, मोहन राम यादव, सुखसाय धिरही, तथा न्यायिक कर्मचारी जानकी नायक, सुघन साय पैकरा, देसिह सिदार सहित अन्य अधिवक्ता व कर्मचारीगण ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधंजलि दी।




