जिला पंचायत सीईओ ने 28 पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल वितरण किया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।जशपुरनगर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम रमसमा के गौठान का निरीक्षण करके स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके मल्टीएक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली और समूह को प्रोत्साहित करते हुए एक से अधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए कहा।

उन्होंने ग्राम रोकड़ा के 28 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button