ग्रामीणों ने मवेशी चोर को पकड़कर पुलिस के किया सुपुर्द
पुलिस कर्मचारियों ने थाने पहुंचने से पहले ही छोड़ा
सोशल मीडिया में मामले को लेकर आवाज उठाने पर पुलिस ने आनन फानन में दो चोर और 5 मवेशी पकड़कर थाने लाया
पुलिस अधीक्षक द्वारा लापरवाह पुलिस पर कड़ी कार्यवाही की कहीं बात

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में लगातार हो रही मवेशी चोरी एवं चरखापारा बाजार से बूचड़खाने ले जाया जा रहे मवेशियों के मामले हमेशा से ही थाने में आते रहे हैं जहां चरखा पारा मवेशी बाजार मवेशियों के तस्करी का अड्डा बन चुका है जहां जशपुर के रास्ते से सैकड़ो की संख्या में मवेशी हर सोमवार को बूचड़खाने भेजे जाते हैं लेकिन मवेशी व्यापारी अपनी तस्करी को बेखौफ सेटिंग के तहत अंजाम देते नजर आते हैं यदा कदा ही ग्रामीणों द्वारा खुद पकड़कर पुलिस के कार्यवाही के लिए सौंपा जाता है तब जाकर पुलिस इन मवेशी तस्करों पर कार्यवाही करती है ।ताजा मामला तब देखने को मिला जब पत्थलगांव क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशियों की चोरी को लेकर मवेशी पालक परेशान थे ।

जहां मवेशी पालक लगातार मवेशी चोर की पतासाजी में लगे हुए थे बूढ़ाडांड के ग्रामीणों द्वारा मवेशी चोर को मवेशियों के साथ पकड़ा एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस थाने को सूचित कर पुलिस थाने के कर्मचारियों को मवेशियों को सुपुर्द किया गया किंतु पुलिस ने अपनी वही पुरानी तरीके को आजमाते हुए मवेशी तस्करों को छोड़ दिया इसके बाद मवेशी तस्कर एवं चोरों को छोड़ने की जानकारी नागरिकों को मिलने पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली की जमकर आलोचना होने लगी वही हिंदू संगठन के लोगों द्वारा मामले को लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करने का बीड़ा उठाए जाने लगा इसके बाद पुलिस ने आज हरकत करते हुए तत्काल ही दो मवेशी चोर मोहन यादव बिलाईटांगर निवासी, मिंटू चौहान चटटानपारा निवासी को 6 मवेशी के साथ पकड़ा गया है वही बाकी मवेशी चोर राकेश चौहान सहित अन्य फरार बताए जा रहे हैं पुलिस द्वारा मवेशी मालिकों को मवेशी सुपुर्द कर दिया गया है ।वहीं दो आरोपी पकड़कर पुलिस कार्यवाही जारी है इस मामले पर पुलिस के कर्मचारियों की छोड़ने में लापरवाही की भी बातें उजागर हो रही है।पत्थलगांव पुलिस एसडीओपी हरीश पाटिल से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग के पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही जरूर हुई है जिसके लिए मेरे द्वारा प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को भेज दिया गया है एवं दो मवेशी चोर को पकड़कर कुछ मवेशी जप्त किए गए हैं और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जावेगा
जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी मिली है। इस मामले पर पुलिस के लापरवाह कर्मचारियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही की जावेगी।



